
मनोज तिवारी ने की भाजपा सरकार की तारीफ, बोले - रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ को पैरों पर खड़ा
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह की जमकर तारीफ की। भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को अपने पैरों पर खड़ा किया, वो किसी के लिए भी देखने वाली बात है।
इससे पहले मनोज तिवारी ने वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र में चुनावी कैंपेन किया। यहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसियों के पाप-धोते धोते पवित्र गंगा नदी भी मैली हो गई। पवित्र गंगा को साफ-सुथरी बनाना है तो कमल निशान पर बटन दबाकर बीजेपी को विजयी बनाए।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि किसानों को किसी ने ब्याजमुक्त ऋृण दिया है तो एकमात्र बीजेपी की सरकार है। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरण, महिलाओं को उज्ज्वला गैस, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं को गिनाकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।
Published on:
16 Nov 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
