
चुनाव के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल, अस्पताल के लिए रवाना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। जिसमें कोबरा बटालियन के 2 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के दौरान बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें 2 जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है।
आपको बतादें कि पहले चरण में 8 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए, जबकि 8 विधानसभा क्षेत्र में आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में 8 जिलों के 18 विधानसभा में मतदान होंगे। 13 लाख 79 हजार 520 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर संभाग में शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए आसमान से लेकर जमीन तक में जवानों की निगाह रहेगी। सियासी पार्टियों के बनते बिगड़ते समीकरणों के बीच बस्तर और राजनांदगांव की 18 सीटों में बहुमत हासिल करना चुनौती पूर्ण होगा।
Updated on:
12 Nov 2018 01:29 pm
Published on:
12 Nov 2018 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
