वहीं एकमात्र निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा की सम्पत्ति भी 21.17 प्रतिशत बढ़ गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने दोबारा चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। इस चुनाव में भाजपा ने 34, कांग्रेस ने 30, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 3 और बसपा ने एक विधायक को दोबारा मौका दिया है। भाजपा विधायकों में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल की सम्पत्ति सबसे अधिक 840 प्रतिशत बढ़ी है।