28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रचार के अंतिम दौर में अब धर्म का तड़का, राजनाथ सिंह पहुंचे राम मंदिर

छत्तीसगढ़ सुबह-सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह होटल से निकलकर सीधे भगवान राम की शरण में गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajnath Singh

प्रचार के अंतिम दौर में अब धर्म का तड़का, राजनाथ सिंह पहुंचे राम मंदिर

रायपुर. छत्तीसगढ़ सुबह-सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह होटल से निकलकर सीधे भगवान राम की शरण में गए। वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के कर्जमाफी के वादों को झूठा करार दिया। राजनाथ सिंह के उठाए सवालों के जवाब मेंं कांग्रेस मां गंगा की शरण में पहुंच गई। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह सहित कई नेताओं ने संवाददाताओं के सामने गंगाजल की सौगंध खाकर आरोप को खारिज किया। कहा, वादा पूरा करेंगे।

कांग्रेस के घोषणापत्र को दिवालिया बैंक का पोस्टडेटेड चेक बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, वे किसानों की कर्ज माफी की बात कर रहे हैं।

कर्नाटक में वादा किया था, लेकिन वहां किसानों के खिलाफ वारंट जारी हो रहे हैं। किसानों को गिरफतार कराया जा रहा है। वे लोग क्या कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने के वादे पर भी सवाल उठाए। राजनाथ सिंह ने कहा, एमएसपी बढ़ाना तो केंद्र का काम है, क्या यहां राज्य सरकार एमएसपी बढ़ाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने सरायपाली, सारंगढ़, प्रतापपुर और कोटा की जनसभाओं में भी यह बात दोहराई।