
इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन से वोटिंग, जाने कैसे करें मतदान
रायपुर. निर्वाचन आयोग द्वारा अब आपके मतदान केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन (ईवीएम) के माध्यम से चुनाव कराये जा रहे है यह मतदान का अत्यंत ही सरल तरीका है। जिससे वोट डालने में समय कम लगेगा और आपका वोट भी पूर्णत: गोपनीय और सुरक्षित रहेगा इससे मतदाता का वोट निरस्त नही होता।
वीवीपैट क्या है?
निर्वाचन इव्हीएम के साथ इस बार वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। आप जब मतदान करेंगे तब वीवीपैट से आपके द्वारा चयनित उम्मीदवार का सरल क्रमांक, नाम व चुनाव चिन्ह 7 सेकेंड तक दिखाई देगा। इस तरह अपने मत का सत्यापन कर सकेंगे।
मतदान की प्रक्रिया
प्रथम चुनाव अधिकारी आपका नाम मतदाता सूची में देखेगा और आपका पहचान पत्र देखेगा। दूसरा चुनाव अधिकारी अंगुली पर स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और रजिस्टर मे आपके हस्ताक्षर लेगा। आपको यह पर्ची तीसरे चुनाव अधिकारी के पास जमा करवानी होगी और स्याही लगी हुई अपनी अंगुली दिखानी होगी और फिर मतदान बूथ की ओर बढऩा होगा। वोट देने के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिन्ह के सामने बटन दबाएं। अब आपको एक बीप की आवाज सुनाई देगी। यदि आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप ईवीएम में अंतिम बटन नोटा (इसमें से कोई नहीं), दबा सकते हैं।
ईवीएम व वीवीपैट क्या है?
मतदान मशीन जिस पर सभी उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिन्ह एवं फोटोग्राफ एक बड़े मतपत्र की तरह दिये हुए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के सामने एक तीर का निशान और एक नीला बटन दिया गया है। मतदाता अपना वोट अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने नीले बटन को दबाकर देगा। नीले बटन को दबाने पर तीर के निशान पर लाल बत्ती जलेगी, तब वीवीपैट से पेपर स्लिप 7 सेकेंड तक आपके उम्मीदवार का सरल क्रमांक, नाम व चुनाव चिन्ह दिखाई देगा एवं बीप (सीटी) की लंबी ध्वनि आएगी। इसका मतलब यह है कि आपने ठीक तरीके से मतदान कर दिया है। अब आप मशीन से हटकर बाहर आ सकते हैं। अगर लाल बत्ती नहीं जलती है तो नीला बटन ठीक से दबाइए। असुविधा की स्थिति में पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें। मशीन द्वारा मतदान पूर्णत: गोपनीय है तथा सुरक्षित भी है।
Published on:
15 Nov 2018 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
