26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, अंबेडकर अस्पताल में ली अंतिम सांस

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन, अंबेडकर अस्पताल में ली अंतिम सांस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Aug 2018, 4:48 PM IST

governor balramdas tandon

नहीं रहे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन, अंबेडकर अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का आज दोपहर अंबेडरकर अस्पताल में निधन हो गया। मंगलवार सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोपहर बाद डॉक्टरों की टीम उनके निधन की पुष्टि कर दी।पार्थिव शरीर को पंजाब ले जाने की तैयारी चल रही है।

Read More News: Breaking : राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, अंबेडकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

सुबह से मुख्यमंत्री रमन सिंह ले रहे थे पूरी जानकारी
राज्यपाल बलरामजी दास टंडन की अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही सीएम रमन सिंह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, अस्पताल में करीब 50 से भी अधिक सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। अस्पताल से मुख्यमंत्री रमन सिंह लगातार डॉक्टरों से जानकारी ले रहे थे। करीब दोपहर 1.15 को अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी।

18 जुलाई 2014 को ली थी पद की शपथ

नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच राज्यपालों की पहली नियुक्ति में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बलरामजी दास टंडन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया था। वह राज्यपाल शेखर दत्त की कार्यअवधी पूरी होने होने के बाद 18 जुलाई 2014 को अपने पद की शपथ ली थी।

दिवंगत राज्यपाल बलरामजी दास टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता थे। टंडन 1969 में पंजाब के उप मुख्यमंत्री थे और बाद में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। छह बार विधायक रहे टंडन ने 2012 में पंजाब के किसानों को मुफ्त बिजली देने के बादल सरकार के फैसले की आलोचना की थी।

नहीं होंगे सांस्कृति कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

अब तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

1 दिनेश नंदन सहाय - 1 नवम्बर 2000 - 1 जून 2003
2 कृष्ण मोहन सेठ - 2 जून 2003- 25 जनवरी 2007
3 ई. एस. एल. नरसिंहन - 25 जनवरी 2007 23 जनवरी 2010
4 शेखर दत्त - 23 जनवरी 2010 - 14 जुलाई 2014
5 श्री बलरामजी दस टण्डन - 18 जुलाई 2014 पदासीन