राज्यपाल बलरामजीदास टंडन का रविवार को वीवाय अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उनके स्पाइनल कॉर्ड का ऑपरेशन किया गया। लगभग २ घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद से ही उन्हें ऑब्जर्वेशन और आराम के लिए रातभर अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया।