3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा: पेट्रोल से भरे टैंकर ने 3 युवकों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

विधानसभा थाने क्षेत्र के सकरी गांव के पास दोपहर 11बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification
road accident

रायपुर . राजधानी से लगे विधानसभा थाने क्षेत्र के सकरी गांव के पास दोपहर 11बजे के आसपास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।हादसे के बाद अनियंत्रित हुई पेट्रोल से भरा टैंकर डिवाइडर से जा टकराया। मिल रही खबरों के अनुसार भड़के लोगों ने पेट्रोल टैंकर को आग लगाकर फूंक दिया है। दर्दनाक हादसा देख दहल गया दिल...

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा थानांतर्गत एक तेज रफ्तार पेट्रोल से भरे टैंकर चालक ने बाइक सवार तीन युवक भूपेश साहू, कोमल वर्मा और तोषण धीवर, धरसींवा नगर गांव को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से तीनों युवक कुछ देर तक सड़क पर तड़पते रहे हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने संजीवनी 108 को फोन कर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि 2 युवक कोमल वर्मा और तोषण धीवर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। भूपेश साहू गंभीर रूप से घायल है।

गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ कर किया चक्काजाम
हादसे के बाद सड़क पर पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क पर डिवाइडर से जा भिड़ा। गुस्साएं ग्रामीणों ने पहले तो ट्रक में तोडफ़ोड़ की उसके बाद भी मन नहीं भरा तो आग लगाने की कोशिश की। फिर सड़क पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस के आने तक करीब घंटेभर तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे।

मौके पर पहुंच संभाल स्थिति को
पेट्रोल टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक हादसे की सूचना के बाद मौके पर विधानसभा पुलिस दल बल के बाद घटना स्थल पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पहुंचे के बाद ही ट्रक की चपेट में आए घायलों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद स्थिति को काबू किया। हालत को देखते हुए नगर निगम के फायर ब्रिगेड को मौके पर आग पर काबू करने बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की मिन्नतें करने के बाद भड़के ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया। इधर अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायल भूपेश साहू की हालत नाजुक बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग