रायपुर . आपने नटवरलाल और उसके कारनामों के किस्से तो जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी लेडी नटवरलाल का नाम सुना है। नहीं, तो आज हम आपको पुलिस एेसे ही लेडी नटवरलाल के कारनामों के बारे में बताने जा रहे हैं। लच्छेदार बातों और हुस्न के जादू में फंसाना इस लेडी नटवरलाल के लिए बाएं हाथ का खेल है। यह शातिर महिला पहले लोगों को अपनी बातों के जाल में उलझाती, फिर उन्हें लोगों को सस्ते मकान दिलाने का झांसा देती। शातिर महिला लोगों को दूसरे प्रॉपर्टी डीलर के प्रोजेक्ट को दिखाकर उनसे रकम ऐंठ लेती। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर इस लेडी नटवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है।