17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! इस डेंजरेंस लिफ्ट में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, नहीं तो होगा एेसा हाल

अगर आप मॉल जाते हैं और लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। इस घटना के बारे में जानने के बाद फिर शायद ही आप लिफ्ट का इस्तेमाल करें।
2 min read
Google source verification
lift fall down

OMG! इस डेंजरेंस लिफ्ट में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, नहीं तो होगा एेसा हाल

रायपुर . अगर आप मॉल जाते हैं और लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। इस घटना के बारे में जानने के बाद फिर शायद ही आप लिफ्ट का इस्तेमाल करें। क्योंकि हम आपको एेसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर दिल दहल जाएगा।

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित अंबुजा मॉल की लिफ्ट शनिवार की शाम करीब 6 बजे सेकंड फ्लोर से टूटकर मानइस टू की पार्किंग में जा गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में मौजूद करीब 10-12 लोगों को मामूल चोंटे आई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग काफी डर गए।

पुलिस का कहना है कि ओवर लोड की वजह से हादसा हुआ। ग्राउंड फ्लोर से 15 लोग लिफ्ट में सवार हुए। करीब 10 फीट ऊपर पहुंचते ही लिफ्ट खींचने वाली वायर टूट गई। इससे यह तेज गति से नीचे गिर गई। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

इधर, अंबुजा रियल्टी डेवलपमेंट लिमिटेड का कहना है कि ओवर लोड के कारण हादस हुआ। लिफ्ट में कितने व्यक्ति और कितने किलो तक सवार हो सकते हैं, यह उल्लेख किया गया है। फिर भी लोगों ने अनदेखी कर लिफ्ट की क्षमता से अधिक सवार हो गए। मॉल प्रबंधन हमेशा सुरक्षा और सेफ्टी को लेकर लोगों के प्रति प्रतिबद्ध है।

10 मिनट तक फंसे रहे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद लिफ्ट लॉक हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन को लिफ्ट खोलकर घायलों को निकालने में तकरीबन 10 से 15 मिनट का समय लग गया। बताया जाता है कि लिफ्ट में मॉल प्रबंधन ने लिफ्टमैन भी तैनात नहीं किया था।

मेंटीनेंस के नाम पर लाखों की वसूली
अंबुजा मॉल प्रबंधन मेंटीनेंस के नाम दुकानदारों और ऑफिस संचालकों से मोटी रकम वसूल करता है लेकिन मेंटीनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।