31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए वीडियो: मंदिर में चोर ने एेसे चुराया साईं बाबा का मुकुट, वारदात CCTV में हुआ कैद

रायपुर में चोरी का एक एेसा वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर सूनेपन का फायदा उठाकर मंदिर से साईं बाबा मुकुट चुराकर फरार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 23 Oct 2017, 6:08 PM IST

theft in temple

देखिए वीडियो: मंदिर में चोर ने एेसे चुराया साईं बाबा का मुकुट, वारदात CCTV में हुआ कैद

रायपुर . गलत काम करने वालों के हौंसले इतने बुलंद होते हैं कि वे इंसानों से तो क्या भगवान से भी नहीं डरते हैं। खासकर चोरों को तो गलत काम करते वक्त भगवान का जरा भी डर नहीं रह गया है, इसका जीता-जागता उदाहरण इस वीडियो में देखा जा सकता है। दरअसल, रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत शीतला मंदिर परिसर के साई मंदिर में ही चोर साईं भगवान का मुकुट चोरी करके ले गया।

Read More : बेटे को शक था पत्नी के साथ हमबिस्तर होता है पिता, फिर इस रिश्ते का कर दिया खौफनाक

इस वीडियो में साफ देख आप सकते हैं कि किस तरह चोर मंदिर परिसर में सूनेपन का फायदा उठाकर साईं मंदिर में घुस आया। फिर हल्का सा परदा लगाया, जिससे कोई चोरी करते उसे देख न लें। फिर आरोपी मंदिर में विराजमान साईं बाबा की मूर्ति के सिर से मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। साईं बाबा की मूर्ति से मुकुट चुराता हुआ चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। चोर ने बड़ी ही चालाकी से 2 से 3 मिनट के अंदर ये चोरी की। चोर इतना शातिर था कि उसने ये चोरी दोपहर में की।

Read More : स्कूली छात्र की हत्या : पहले पिलाया शराब फिर मौका देखकर फूफा ने ब्लेड से किया वार

थोड़ी देर बाद मंदिर का पुजारी जब अंदर आया तो देखा कि साईं बाबा के सिर पर मुकुट गायब था। इसके बाद पुजारी ने तुरंत इस घटना की जानकारी टिकरापारा थापा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद परिसर व सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी करते हुए चोर का पता चल गया। इसके बाद तुरंत हरकत में आई टिकरापारा पुलिस ने आरोपी सुभम पांडे पिता रवि प्रकाश पांडे को चौरसिया कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुआ मुकुट पर बरामद कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़