
हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों पर पुलिस का कसा शिकंजा
रायपुर/धमतरी. जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। महीनेभर के भीतर ढाई सौ से ज्यादा बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 20 नवंबर को चुनाव होना है। इसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने समाज मेंं शांति व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। महीनेभर में ही जिले के 14 थाना और 2 चौकी क्षेत्रों में करीब ढाई सौ गुंडा-बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि जिले में गुंडा बदमाशों की लिस्ट में 67 लोगों का नाम है, जिनमें से 53 लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसी तरह जिले में 161 हिस्ट्रीशीटर भी है, जिनमें से 63 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा सौ से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर भूमिगत हो गए हैं, जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया है। बताया गया है कि पुलिस ने 150 से अधिक आदतन अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। बार-बार लड़ाई-झगड़े के मामले में संलिप्त करीब २०१८ के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत असामाजिक तत्वोंं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 250 से ज्यादा अराजक तत्वों को जेल भेजा गया है।
रजनेश सिंह, एसपी
कई हथियार भी जब्त
सूत्रों के मुताबिक छापामार कार्रवाई के लिए पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में 22 हथियार, 3 फायर आम्र्स व 19 चाकू/छुरी जब्त किया है। इसके अलावा हथियार रखकर शांति व्यवस्था को भंग करने वाले आसामाजित तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
शरद पूर्णिमा मनाएगा सोनी समाज
करेली बड़ी. तहसील स्वर्णकार सोनी समाज का त्रैमासिक बैठक शनिवार को मधुबनधाम रांकाडीह में हुआ, जिसमें समाज की एकता को मजबूत करने पर बल दिया गया। समाज अध्यक्ष माखनलाल सोनी ने बताया कि बैठक में शरद पूर्णिमा मनाने के लिए आम सहमति बनी है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Published on:
15 Oct 2018 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
