25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम तेजस्वी सूर्या में छत्तीसगढ़ के रवि भगत, करेंगे राष्ट्रीय विचारों की दिशा में काम

बीजेवाईएम नेशनल टीम 2021 का ऐलान लैलूंगा के रवि भगत को बनाया गया है राष्ट्रीय मंत्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 15 Jul 2021, 1:58 AM IST

टीम तेजस्वी सूर्या में छत्तीसगढ़ के रवि भगत करेंगे राष्ट्रीय विचारों की दिशा में काम

टीम तेजस्वी सूर्या में छत्तीसगढ़ के रवि भगत करेंगे राष्ट्रीय विचारों की दिशा में काम

रायपुर.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेंगलूरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने नई टीम घोषित कर दी है। बीजेवाईएम नेशनल टीम 2021 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा के रवि भगत को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल का प्रमोशन, राज्यसभा में सदन के नेता बने
भाजयुमो की नई टीम में सात उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र के मधुकेश्वर देसाई, बिहार के मनीष सिंह, ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडज़ेना, महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते, उत्तर प्रदेश के डॉ. अभिनव प्रकाश और उत्तराखंड की नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट, दिल्ली के रोहित चहल व उत्तर प्रदेश के वैभव सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
ये भी पढ़ें..[typography_font:14pt].भूपेश बघेल बोले- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी लेने को तैयार
राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत आदिवासी समाज से हैं और 35 साल के हैं। वे वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े हैं भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर कहा कि 'रवि भगत भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री का पद संभालेंगे। उनका उद्देश्य भारत में युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने की दिशा में काम करना है।' केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ ने मांगी 1 करोड़ कोविड वैक्सीन, मोदी सरकार देगी 24 लाख डोज