26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू, दाखिले के लिए 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sainik School: कक्षा छटवीं और नौवीं की 125 सीटों के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश प्रारम्भ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 22 Aug 2019, 3:45 PM IST

सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू, दाखिले के लिए 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सैनिक स्कूल में एडमिशन शुरू, दाखिले के लिए 23 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के एक मात्र सैनिक स्कूल अम्बिकापुर (Chhattisgarh Sainik school ambikapur addmission start) में कक्षा छटवीं और नौवीं की 125 सीटों के लिए सैनिक स्कूल जिला अम्बिकापुर में प्रवेश परीक्षा (Entrance exam) हेतु आवेदन फार्म 5 अगस्त से ऑनलाइन भरना शुरू हो गए हैं। पात्र इच्छुक छात्रों के लिए रक्षा अधिकारी की तैयारी के लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक पात्र छात्र 23 सितम्बर तक आवेदन भर सकते है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कक्षा 6वीं व कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा रविवार 5 जनवरी 2020 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

Ration card scam: 3 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्डों पर जारी हो रहा था राशन, खुली घोटाले की पोल

अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य सैनिक स्कूल अम्बिकापुर (Sainik School Ambikapur) मेण्ड्राकलां जिला सरगुजा से या दूरभाष क्रमांक 07774-4261609, 7747-032999 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ऑनलाईन फार्म सैनिक स्कूल सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर भरे जा सकते है। सामान्य-रक्षा कर्मी वर्ग के बालकों के लिए पंजीयन शुल्क रूपए 400 और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए रूपए 250 है।

सियासत गरम: BJP सांसद ने राजनांदगांव कलेक्टर को दी नसीहत कहा- राजनीति करनी हो तो लड़ लें चुनाव

प्राचार्य जितेन्द्र डोगरा ने जानकारी में बताया कि परीक्षा केन्द्र कक्षा 6वीं के लिए जिला अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर और जगदलपुर संभावित हैं। इसी प्रकार कक्षा 9वीं के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर होगा। कक्षा 6 वीं के लिए लगभग 100 सीटों और कक्षा 9 वीं के लिए लगभग 25 सीटें है। सीटों की संख्या घट या बढ़ सकती है। कक्षा 6 वीं के लिए प्रवेश परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगी और कक्षा 9 वीं के लिए प्रवेश परीक्षा भी होनी है।

Click & Read More Chhattisgarh News.