हद ये कि महीनेभर से निगम की गाड़ियां गोकुलनगर-काठाडीह, आमानाका रेलवे क्रासिंग और मोवा साइंस सेंटर के पास ढेर लगा रही है, उस पर कोई रोक नहीं। निगम की दो से तीन एजेंसियों की जिम्मेदारी शहर की सफाई और कचरा उठाने की है। इस काम में हर महीने करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब होता है। इसके बावजूद कचरा डंपिंग वाले रहवासी क्षेत्रों के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।