18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 अक्टूबर का दिन है बेहद खास, दीपावली के बाद रहेगा इसका इंतजार

पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर गोवर्धन पूजा का है विशेष महत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बड़ा ऐलान गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा गौठान दिवस छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
2 min read
Google source verification
28 अक्टूबर का दिन है बेहद खास, दीपावली के बाद रहेगा इसका इंतजार

28 अक्टूबर का दिन है बेहद खास, दीपावली के बाद रहेगा इसका इंतजार

रायपुर. 28 अक्टूबर 2019 का दिन इस बार बेहद खास होगा। पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को धनतेरस के साथ हो जाएगी। दीपावली फेस्टिवल में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, गोवर्धन पूजा को मनाएंगे इस रूप में

छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी में कहा था कि छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी, गोवर्धन पूजा और मातर-भाईदूज के साथ पड़की-सुवा और राउत नाचा से दिवाली के रंग चटख होते हैं। इसलिए हमने गौरा-गौरी उत्सव और गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। त्योहारों का पूरा सिलसिला हमारी समृद्ध संस्कृति के स्मरण और उत्थान तथा हमारी मातृशक्ति को जागृत करता है।

पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- सावरकर ने रची थी गांधीजी की हत्या की साजिश

28 अक्टूबर को गौठान दिवस
दीपावली फेस्टिवल में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया जाएगा। गौठान दिवस पर गौठानों में परम्परागत पूजा-अर्जना की जाएगी।

पढ़ें- आरएसएस का राष्ट्रवाद है उत्तेजक, देश में गांधीजी का राष्ट्रवाद ही बचेगा : भूपेश बघेल

गौठान सेवा समिति करेंगे गठित
छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाए जाने के संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गौठान दिवस के पहले गौठान सेवा समिति का गठन करने और गौैठान सेवा समिति को औपचारिक रूप से कार्यभार गौठान दिवस में सौंपे जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें- हनी ट्रैप केस : सुंदरियों की डायरी ने उगले राज, ये हैं छत्तीसगढ़ के पंछी