
Chhattisgarh Cabinet meeting cancelled amid Coronavirus fear
रायपुर. विधानसभा की शीतकालीन सत्र में तपिश बरकरार है। भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चन्द्रकर ने आज कांग्रेस को विकलांग मानसिकता का बताया। जिसके बाद सदन में कांग्रेस पार्टी के सबहि नेताओं ने इसका विरोध किया। उनके इस बयान की वजह से काफी देर तक हंगामा जारी रहा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विरोध जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मां समान होती है। कांग्रेस पार्टी मेरी मां जैसी है, किसी के मां को कोई गाली देगा तो कौन बर्दाश्त करेगा? उन्होंने आपत्ति जताते हुए अजय चंद्राकर से इस बयान के लिए माफ़ी मांगने को कहा।
इसपर नेता प्रतिपक्ष और अजय चंद्राकर ने कहा अगर अध्यक्ष का निर्देश होगा माफी मांगने के लिए तैयार हैं। अध्यक्ष ने अजय चंद्राकर से इस टिप्पणी को वापस लेने का निर्देश दिया। इसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि मेरी टिप्पणी से अगर सदन आहत हुआ है मैं खेद व्यक्त करता हूं।
Updated on:
27 Nov 2019, 2:10 PM IST
Published on:
27 Nov 2019, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.