पुलिस ने मौके से कुछ कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सचिव उत्तम जायसवाल, दुर्ग जिला अध्यक्ष अमित हिरवानी समेत करीब 9 नेताओं को (raipur news) हिरासत में लिया था। इसमें से 5 लोगों को छोड़ दिया गया है। जबकि 4 नेता अभी भी जेल में है। उन्होंने पुलिस के इस रवैया को तानाशाही करार दिया है। पुलिस से जल्द से जल्द सभी आप नेताओं को छोड़ने की मांग की है।