14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG News: बस्ती में जाकर CM साय ने खुद की शॉपिंग, शादी के लिए पर्रा, सूपा खरीदे, देखें Video
Play video

CG News: बस्ती में जाकर CM साय ने खुद की शॉपिंग, शादी के लिए पर्रा, सूपा खरीदे, देखें Video

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कुम्हार से पर्रा, धुकना और सुपा खरीदा। इस खरीददारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 10 May 2025, 2:41 PM IST

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कुम्हार से पर्रा, धुकना और सुपा खरीदा। इस खरीददारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो में देख जा सकता है कि साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का सामान बनाते देखा तो तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीद लिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने शुक्रवार को अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी।

साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।