
raman singh at atal vikas yatra
रायपुर. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जीत के लिए हद दर्जे तक आश्वस्त दिखने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, इस बार हम 49 या 50 सीटों रुकने वाले नहीं है। इस बार जीत का अनुकूल माहौल है।
इससे पहले के चुनाव में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती थी। हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री और अमित शाह जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं थे। इस बार सब हमारे साथ हैं। उनकी वजह से हम सब उत्साहित हैं। इसलिए इस बार मिशन 65 का लक्ष्य हासिल करना आसान है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस के शासन काल में प्रति एकड़ 5 क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी नहीं होती थी जबकि अब राज्य सरकार 15 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। डॉ. रमन सिंह ने इस बार मंत्रियों और विधायकों की टिकट काटने के फिर संकेत दिए है।
उन्होंने कहा, परिर्वतन होता रहता है। सूची संगठन तय करेगा, इसमें से कुछ कम ज्यादा हो सकता है। प्रदेश कार्यसमिति में राजनीतिक, कृषि और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय, रामविचार नेताम, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महामंत्री संतोष पाण्डेय सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।
अक्टूबर में भी होगा शाह और मोदी का दौरा
कार्यसमिति की बैठक के दौरान बताया कि रायपुर और बिलासपुर संभाग में कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह दोनों आ सकते हैं।
अटल दूतों को 32 लाख मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी
भाजपा ने मिशन-65 के लिए अपने अटल दूतों पर बड़ा दांव खेला है। प्रदेशभर में तैनात 88 हजार से अधिक अटल दूतों को चुनाव से पहले 32 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है। हर बूथ में औसतन 4 अटल दूत कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। ये चिन्हित मतदाता केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि अटल दूत हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो बूथों में जाकर प्रचार-प्रसार करें और लोगों की सरकार की उपलब्धियां बताएं।
कार्यकर्ताओं को विचलित नहीं होने की हिदायत
बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं विचलित नहीं होने की हिदायत दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, टिकट वितरण या अन्य समय कार्यकर्ता संयम बरते और अनुशासन के दायरे में रहे।
चौधरी-दुबे को कार्यसमिति में जगह
भाजपा कार्यसमिति में तीन नए सदस्य शामिल किए गए हैं। जिसकी घोषणा कार्यसमिति की बैठक में की गई। नए सदस्यों में कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पूर्व आइएएस ओपी चौधरी व अंजय शुक्ला शामिल हैं।
Updated on:
15 Sept 2018 01:13 pm
Published on:
15 Sept 2018 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
