18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 22 करोड़ ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेँगे सीएम साय……

CG News: मुख्यमंत्री के प्रवास के कार्यक्रम को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने सोमवार को भाजपा पार्षद दल व भाजपा नेताओं की बैठक ली। मुयमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News:

CG News: मुख्यमंत्री विष्णदेव साय 27 सितंबर को दुर्ग आएंगे। यहां वे मठपारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और करीब 22 करोड़ के निर्माण व विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास के कार्यक्रम को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने सोमवार को भाजपा पार्षद दल व भाजपा नेताओं की बैठक ली। मुयमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

यह भी पढ़ें: CG News: एक्शन मोड पर शासन! लापरवाह आईएएस-आईपीएस अफसरों पर गिर रही गाज…

भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गया नगर वार्ड 4 में लगभग 2 करोड़ के सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन निर्माण व उरला वार्ड 58 में 2 करोड़ से अधिक की लागत से बनने जा रहे खेल मैदान सहित शहर के विभिन्न वार्डो में लगभग 22 करोड़ से भी अधिक कि राशि के निर्माण व विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

शहर विधायक गजेंद्र यादव ने पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा पार्षदों व पूर्व पार्षद के साथ बैठक कर लोगों को कार्यक्रम स्थल लाने का टारगेट दिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महज 9 माह में दुर्ग के विकास के लिए करोड़ों की सौगात देने वाले सीएम साय के आगमन पर रोड शो के जरिए जगह जगह स्वागत किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग