6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस कोर कमेटी गठित, ये 7 दिग्गज हैं सदस्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में सात सदस्यों को शामिल किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
To defeat RSS Congress Sevadal will start Flag honor Dhwaj Vandan

To defeat RSS Congress Sevadal will start Flag honor Dhwaj Vandan

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी का गठन कर दिया है। खबरों के अनुसार इस कमेटी में सात सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, कमला मनहर और अरविंद नेताम को शामिल किया गया है। हालांकि, आलाकमान के इस फैसले को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश के अधिकारों में कटौती को लेकर भी देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार कांग्रेस की यह कोर कमेटी पीसीसी के समस्त गतिविधियों के अलावा चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभालेगी।

कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में कोर कमेटी गठन का फैसला उस वक्त लिया जब पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मतभेद की खबरें सामने आई। दरअसल, बुधवार को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के पांच शीर्ष नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिव डहरिया भूपेश बघेल को छोड़ एक साथ एक ही हेलिकॉप्टर से माता दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा गए।

करीब चार घंटों की इस यात्रा में इन नेताओं के बीच सियासी चर्चा भी हुई। इसे लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव अभियान संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस दर्शन यात्रा को अंदरुनी राजनीति मानने से इनकार किया। खबरों के अनुसार कथित रूप से कुछ बड़े नेताओं के बीच सीटों के सौदा करने को लेकर हुए एक स्टिंग ऑपरेशन से भूपेश का नाम जोड़ा गया था। जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं में मतभेद की खबरें सामने आई।