इससे पहले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई। इस दौरान 90 विधानसभा समन्वयकों की सिफारिशों वाली रिपोर्ट को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एआइसीसी के महासचिव प्रशासन और सांसद मोतीलाल वोरा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर मौजूद रहे।