8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली लोकसभा: राहुल गांधी की जीत के लिए भूपेश लगाएंगे दम, बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर

Lok Sabha Election Update: बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 May 2024, 2:49 PM IST

rahul gandhi, Bhupesh Baghel, Chhattisgarh news, chhattisgarh congress, cg cognress, Latest cg news, Latest hindi news, raipur news, raipur hidni news, political news,

Rae Bareli Lok Sabha Election news: रायबरेली लोकसभा सीट के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र की जांच के बाद 8 नामों को वैध करार दिया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की यात्रा के दौरान मुझे शराब ऑफर किया, 5-6 लोग नशे में धुत होकर मेरे कमरे.. – बोली राधिका खेड़ा

वहीं जांच के बाद अब आठ प्रत्याशी मैदान में रह गए। दूसरी ओर इस सीट पर जीत के लिए अब बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई अहम जिम्मेदारी सौंपे थे।

यह भी पढ़ें: CG 3rd Phase Election: वोटिंग के बाद ग्रुप फोटो या सेल्फी लेकर जीत सकते हैं इतनी बड़ी धनराशि, इस नंबर पर करना होगा शेयर

CG Lok Sabha election News: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के बाद चुनाव खत्म

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में चुनाव संपन्न होंगे। तीसरा और अंतिम चरण कल यानी 7 मई को है। इसके बाद प्रदेश के आला नेता दूसरे राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसकी शुरुआत आज कांग्रेस ने कर दी है।