
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 11 लोकसभा में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। 5 सीटों पर एक से अधिक नामों का पैनल होने की वजह से मामला फंस गया है। इसके लिए एक सब कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। इससे टिकट की दावेदारों की धड़कने बढ़ कई है। कई दावेदार लगातार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। इधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अब 15 मार्च के बाद ही प्रदेश के बाकी प्रत्याशियों के नाम तय होंगे।
दरअसल, केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश से 1-1 नाम का पैनल मांगा था। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक हुई थी। इसमें एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। जहां एक नाम पर सहमति बनी, उन लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया। वहीं पैनल में एक से अधिक नाम आने की वजह से 5 सीटों पर घोषणा नहीं हो सकी। अब केंद्रीय चुनाव समिति छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर अन्य राज्यों की सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को दूसरी सूची जारी हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ का नाम शामिल नहीं है।
दिग्गज नेताओं के नाम पर मुहर लगना तय
Congress Candidate List: बताया जाता है कि शेष पांच सीटों पर दिग्गज नेताओं के नाम मुहर लगेगी। सबसे ज्यादा मंथन बस्तर, बिलासपुर और कांकेर को लेकर हो रहा है। चूंकि दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी है, इसलिए बस्तर से दीपक बैज का चुनाव लड़ाए या नहीं इस पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा बिलासपुर से टीएस सिंहदेव को दावेदार बनाने की बात सामने आईं थीं, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसके बाद यहां से किसी ओबीसी वर्ग के नेता को टिकट देने की बात सामने आईं। वहीं कांकेर में भी कई नाम आने की वजह से उलझन की स्थिति है।
जल्द जारी होगी लिस्ट: बैज
दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकाराें से चर्चा करते हुए कहा, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सब कमेटी में चर्चा के बाद जल्द ही सूची जारी हो जाएगी। नामों में हो रही देरी को लेकर कहा, सब कमेटी अपना फैसला लेगी। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। लगभग सब क्लियर है। हम लोग खुद चाह रहे हैं कि जल्द ही लिस्ट जारी हो जाए।
भाजपा ने शुरू किया पोस्टर वाॅर
Lok sabha chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने सोशल मीडिया में दो कार्टून पोस्टर जारी किया है। एक पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव लोकसभा सीट के प्रत्याशी भूपेश बघेल और दूसरे पोस्टर पूर्व मंत्री व जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. शिव कुमार डहरिया पर सीधा हमला बोला है। एक पोस्टर के कार्टून में जिहादी और दूसरे में कब्जा पर फोकस किया गया है। इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इधर, भाजपा के पोस्टर वार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भाजपा अपनी हार से घबरा गई है। इसलिए वो इस तरह की हरकतें कर रही है। यह बात सब को पता है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस तरह से ओछी राजनीति करना भाजपा की मानसिकता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Mar 2024, 10:19 AM IST
Published on:
13 Mar 2024, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




