19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / चुनाव से पहले 51 प्रतिशत OBC को साधने कांग्रेस करेगी 7 बड़े पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

चुनाव से पहले 51 प्रतिशत OBC को साधने कांग्रेस करेगी 7 बड़े पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

चुनाव से पहले कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की जातियों को एकजुट करने की तैयारी तेज कर दी है। ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए सोमवार को राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:13 PM IST

cg election 2018

चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक को साधने कांग्रेस करेगी 7 बड़े पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

रायपुर. चुनाव से पहले कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की जातियों को एकजुट करने की तैयारी तेज कर दी है। ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए सोमवार को राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पिछड़े वर्ग की निर्णायक भूमिका और कांग्रेस की किसान हितकारी नीतियों को मजबूत बनाने पर विचार किया गया।

वोरा के CM के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना में BJP को दिखा कांग्रेस के इस नेता का हाथ

पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ताम्रध्वज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या 51 प्रतिशत है। पिछड़ा वर्ग के अहम योगदान से ही प्रदेश की सत्ता में बदलाव लाया जा सकता है। इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने बड़ी मुहिम की शुरुआत की है। पार्टी के इस मुहीम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारियों की भागीदारी होगी।

पांच वर्षों में राज्य में 15 प्रतिशत बढ़े करोड़पति उम्मीदवार, जिसमें इस दल के नेता सबसे अधिक

पार्टी नेताओं ने बताया कि पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के जरिए संगठन पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं राज्य की भाजपा सरकार की सामाजिक विफलताओं को आम-जनता के बीच पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पिछड़ा वर्ग परिवारों और लोगों तक पार्टी की पहुंच बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में 7 बड़े पिछड़ा वर्ग सम्मेलन होंगे। यह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 4 से 9 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में होंगे। माना जा रहा है कि पार्टी पिछड़ा वर्ग को साधने की जिम्मेदारी ताम्रध्वज साहू को सौंप सकती है।

CG Election 2018: जब विधानसभा भंग की नौबत आई तो श्यामाचरण शुक्ल ने ही नैया पार लगाई

इस बैठक में सांसद ताम्रध्वज साहू के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरण दास महंत, राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार डहरिया समेत बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

यहां होना है सम्मेलन
4 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के चांपा में
5 अक्टूबर को रायपुर संभाग के बिलाईगढ़ और बलौदा बाजार में
7 अक्टूबर को दुर्ग संभाग के कवर्धा में
8 अक्टूबर को सरगुजा संभाग के सूरजपुर में
9 अक्टूबर को बस्तर संभाग के चारामा और जगदलपुर में