
कोरोना वायरस इफेक्ट : पैरासिटामॉल सहित जरूरी दवाएं 40 से 70% तक महंगी, छत्तीसगढ़ में मास्क और दस्ताने की भारी कमी
Coronavirus Impact On Pharma Industry: रायपुर. चीन में कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते सप्लाई चेन बुरी तरह से बाधित हुआ है। इसका असर अब घरेलू फार्मा इंडस्ट्री और मोबाइल इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। चीन से आने वाले जरूरी फॉम्र्युलेशन अचानक से ठप पड़ गया है, जिससे फार्मा इंडस्ट्री की लागत बढ़ गई है। इसकी वजह से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाएं 70 फीसदी तक महंगी हो गई हैं। ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते घर-घर में इस्तेमाल होने वाली दवा पैरासिटामॉल की कीमतें जहां 40 फीसदी तक बढ़ गई हैं, वहीं बैक्टीरियल इन्फेक्शन में इस्तेमाल होने वाले एंटीबॉयोटिक एजिथ्रोमाइसिन की कीमत में 70 फीसदी तक इजाफा हुआ है। ड्रग प्राइस रेगुलेटर (एनपीएए) ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर में दवाओं की सिलिंग प्राइस में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।
पढ़े: ... प्रेमी हुआ हैवान... प्रेमिका की पिटाई कर मुंह को टेप-झिल्ली और हाथ-पैर बांध किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ में भयानक संक्रमण व बीमारी का खतरा
चीन के कोराना वायरस ने छत्तीसगढ़ में मास्क और दस्ताने का संकट पैदा कर दिया है। आलम ये है डिमांड के मुताबिक थोक दवा बाजार इसकी आपूर्ति नहीं कर पा रहा। नतीजा ये है कि प्रदेश में अस्पतालों व मेडिकल बाजार में अभी से मास्क को लेकर समस्या होने लगी है। ऐसे में भयानक संक्रमण व बीमारी की स्थिति में प्रशासन के पास किसी भी तरह की तैयारी नहीं है।
पढ़े: ... 77 साल के रिटायर्ड अफसर ने की बुढ़ापे में शादी, लुटेरी दुल्हन 40 लाख और कार लेकर फुर्रर
भारत से मास्क और दास्ताने चीन भेजे जा रहे
कोरोना वायरस के चलते चीन में मास्क और ग्लब्स की डिमांड 10 गुना तेजी से बढ़ी है। मांग को देखते हुए भारत से इसका निर्यात बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। इसकी आंच अब छत्तीसगढ़ के थोक दवा बाजार पर भी पड़ चुकी है। हर दिन लाखों मास्क और दस्ताने मांग को देखते हुए दिल्ली, मुंबई के रास्ते चीन भेजे जा रहे हैं।
पढ़े: ... कांग्रेस विधायक ने दी महिला आईपीएस को 'औकात दिखाने की धमकी' तो आईपीएस बोली... जहां फोन लगाना हैं, लगा लें
भारत चीन से करता है कच्चे माल का आयात
बता दें कि घरेलू फार्मा इंडस्ट्री चीन से आने वाले इनग्रेडिएंट्स पर बहुत ज्यादा निर्भर है, जिनके इस्तेमाल से यहां दवाएं बनाई जाती हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते चीन में कई प्लांट ने अपने यहां प्रोडक्शन बंद कर दिया है। जिससे इन इनग्रेडिएंट्स की भारत में सप्लाई ठप पड़ गई है। जाइडस कैडिला के चेयरमैन आर. पटेल ने बताया कि इसकी वजह से सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पेरासिटामोल की कीमतें भारत में 40 फीसदी तक बढ़ गई हैं, जबकि बैक्टीरियल इन्पफेक्शन में काम आने वाली दवा एजिथ्रोमाइसिन की कीमत में 70 फीसदी का इजाफा हुआ है।
पढ़े: ... घर में जिस्मफरोशी कराते सरकारी स्कूल की शिक्षिका रंगेहाथों पकड़ाई, संदिग्ध स्थिति में कई जोड़े मिले
आने वाले दिनों में और हालात होंगे खराब
अगर अगले महीने के पहले हफ्ते तक सप्लाई पहले की तरह बहाल नहीं होती है तो फार्मा इंडस्ट्री की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फार्मा कंपनियों को अप्रैल से शुरू होने वाले ड्रग फॉम्र्युलेशन में कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
पढ़े: ... IAS में पूछा गया सवाल password को हिंदी में क्या कहते हैं? जानिए ऐसे ही पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब
ये हैं नियम
नियम के अनुसार दवाओं की कीमत मार्केट के आधार पर तय की जाती है। कॉस्टिंग के आधार पर इसकी कीमत तय नहीं होती है। लेकिन, सरकार ने जरूरी दवाओं के लिए विशेष नियम बनाया है। इसकी उपलब्धता हर जगह है और ये बहुत सस्ती होती हैं।
------------------------------------------
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, करे अप्लाई
Updated on:
18 Feb 2020 06:54 pm
Published on:
18 Feb 2020 06:52 pm
