1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

77 साल के रिटायर्ड अफसर ने की बुढ़ापे में शादी, लुटेरी दुल्हन 40 लाख और कार लेकर फुर्रर

एकाकीपन से परेशान 77 वर्षीय पूर्व अफसर ने शादी रचाने की सोची। लेकिन लुटेरी दुल्हन ने रिटायर्ड अफसर को ऐसा चूना लगाया कि उनकी जिंदगी भर की कमाई ही ले भागी। और तो और भागते वक्त दुल्हन अपने साथ अफसर की कार भी ले गई।

2 min read
Google source verification
77 साल के रिटायर्ड अफसर ने की बुढ़ापे में शादी, लुटेरी दुल्हन 40 लाख और कार लेकर हुई फरार

77 साल के रिटायर्ड अफसर ने की बुढ़ापे में शादी, लुटेरी दुल्हन 40 लाख और कार लेकर हुई फरार

रायपुर/बिलासपुर। पत्नी की मौत के बाद अपने एकाकीपन से परेशान होकर एक 77 वर्षीय पूर्व अफसर ने शादी रचाने की सोची। मेट्रोमोनियल साइट पर अफसर ने अपना बायोडाटा डाला और फिर एक महिला ने शादी की इच्छा जताते हुए उनसे संपर्क की। अफसर ने उस महिला से शादी तो कर ली, लेकिन शादी की यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। दुल्हन ने रिटायर्ड अफसर को ऐसा चूना लगाया कि उनकी जिंदगी भर की कमाई ही ले भागी। और तो और भागते वक्त दुल्हन अपने साथ अफसर की कार भी ले गई। इस मामले की शिकायत बिलासपुर आईजी से की गई है। आईजी ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला एक पेशेवर अपराधी है और इस तरह से उसने कई लोगों से करोड़ों की ठगी की है। अब पुलिस आरोपित महिला की तलाश में जुट गई है।

8वीं पास वालों के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में निकली 80 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
एकाकीपन से परेशान रिटायर्ड अफसर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग में अफसर रहे एमएल पस्टारिया (77 साल) की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वे अकेले रह रह रहे थे और एकाकीपन से परेशान होकर उन्होंने शादी का मन बनाया। मैट्रोमानियल साइट के जरिए एक महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी की इ'छा जाहिर की।

अगर आप 12वीं पास है तो पीडब्ल्यूडी में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड तीन और स्टेनोटायपिस्ट के लिए 98 पदों पर बम्पर भर्ती
लुटेरी दुल्हन ने इस तरह दिया घटना को अंजाम
महिला ने खुद का नाम आशा बताया था। दिसंबर 2016 में दोनों ने मध्यप्रदेश में सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की। शादी के बाद दोनों बिलासपुर के बंधवापारा में रहने लगे। इस दौरान महिला ने एक कार भी खरीदवाई। महिला के साथ आशीष व राहुल नाम के दो युवक भी आते थे, जिन्हें वह अपना रिश्तेदार बताती थी।
महिला ने रिटायर अफसर को झांसा दिया कि उसके नाम पर उसके मायके में काफी जमीन है, जो गिरवी पड़ी हुई है। वो अपने रिश्तेदार को जमीन बेचना चाहती है, जिसका सौदा भी वो करोड़ों में कर चुकी है। महिला ने कहा कि जमीन को बेचने से करोड़ों स्र्पये मिलेंगे, लेकिन उसे छुड़ाने के लिए गिरवी रखने वाले व्यक्ति को 40 लाख रूपए देना होगा। एमएल पस्टरिया महिला की बातों में आ गए और उसे 40 लराख रूपए दे दिए।

खुशखबर : पशु चिकित्सक बनने 162 पदों पर निकली बंपर भर्ती, होगी 39100 सैलरी
और फरार...
इसके बाद महिला करीब चार महीने पहले जमीन का सौदा कराने के नाम पर अपने गांव जाने की बात कहकर कार से निकली और फिर आज तक वापस नहीं आई। अब इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

फार्मासिस्ट, लैब टेकनिशियन, स्टाफ नर्स और एनएमए के लिए निकली फिर बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन

395 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प: रायपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, सूरजपुर, अम्बिकापुर और मुंगेली में इस तारीख को होगी भर्ती

कृषि विभाग में निकली बंपर भर्ती, salary 25000/-, जल्द करे आवेदन