जबकि, इस मामले में बीएल अग्रवाल ने स्वयं की संपत्ति और परिवार के नाम पर दर्ज संपत्ति का सरकारी दस्तावेजों में भी जिक्र किया था। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बीएल अग्रवाल की संपत्ति का विवरण देखा, जो कि आयकर विभाग में रिटर्न के दौरान पेश किया गया था। इस मामले पर बीएल अग्रवाल के भाई अशोक अग्रवाल ने कहा कि हमे इडी के न्यायिक निर्णय से बड़ी राहत मिली है। ईडी द्वारा जब्त की गई स्टील फैक्ट्री की सम्पत्ति में उनके भाई बीएल अग्रवाल की कोई भूमिका नहीं है।