जिस गाड़ी में उसे ले जाया गया, उसका नंबर सीजी 03 (पुलिस वाहनों की सीरीज) था। अंतिम नंबर 5 लिखा था। इसलिए पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने एफआइआर के बाद इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। भिलाईनगर थाना पुलिस ने दुर्ग खंडेलवाल कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कोठारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323 (मारपीट),384 (जबरनपैसा वसूलना), 34 (तीन से ज्यादा लोग) के तहत जुर्म दर्ज किया है। एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि इस मामले आवेदक का मुलाहिजा कराया गया। अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले को विवेचना में लेकर जांच की जा रही है।