28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अपने से 6 साल बड़ी भाभी से हुआ लड़के को प्यार, पति जब तक समझ पाता उठा चुके थे ये कदम

अपने से 6 साल बड़ी भाभी से हुआ लड़के को प्यार, पति जब तक समझ पाता उठा चुके थे ये कदम

पति ने कभी नहीं सोचा होगा की पत्नी ऐसा कदम उठा लेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Sep 2018, 12:28 PM IST

suicide news

अपने से 6 साल बड़ी भाभी से हुआ लड़के को प्यार, पति जब तक समझ पाता उठा चुके थे ये कदम

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक पति ने कभी नहीं सोचा होगा की पत्नी उसके पीठ पीछे ऐसा कदम उठा लेगी। दरअसल, एक युवक को अपने से 6 साल बड़ी शादीशुदा महिला से प्यार हो गया था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। इस कारण महिला के पति को शक होने लगा था। इसके चलते एक दिन महिला अपना घर छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। लेकिन अगली सुबह दूसरे गांव में दोनों इस हाल में मिले जिससे देखकर सभी हैरत में रह गए।

यह मामला महासमुंद का है जहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने घर से दूर दूसरे गांव में जाकर आत्महत्या की। दो अंजान लाशों को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। दोनों की लाश पेड़ पर लटकी हुई पाई गई। जिसे देखकर गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ये मामला शादीशुदा महिला और युवक के प्रेम संबंधो का है।

सरायपाली के गांव कुटेला में दो अंजान लाशों को देखकर सनसनी फैल गई। ये लाशें गांव के चौक में बबूल के पेड़ पर लड़की हुई थी। जिसके बाद गांव वालों ने इन लाशों के बारे में पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। शवों को नीचे उतरवाया गया। जिसके बाद गांव वालों से शवों की पहचान के लिए पूछताछ की गई। लेकिन मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके बाद उन लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आसपास के पुलिस स्टेशनों में पता करने पर दोनों शवों की पहचान हुई। युवक की पहचान जोगनीपाली के नागेश्वर चौहान के रूप में हुई। जिसकी उम्र 21 वर्ष थी। महिला भी उसी गांव की रहने वाली थी। जिसका नाम तृतीया चौहान था। मृत महिला शादीशुदा थी, जो युवक से 6 वर्ष बड़ी थी । महिला के पति ने बताया वह सुबह साढ़े साथ बजे ही घर से निकल गई थी। जिसके बारे में घर में किसी को भी जानकारी नहीं थी।