27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अपने कमरे में सोइ थी महिला, अचानक हुआ किसी के छूने का एहसास तो पति समझकर….

अपने कमरे में सोइ थी महिला, अचानक हुआ किसी के छूने का एहसास तो पति समझकर….

इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अक्सर महिलाओं के आसपास या उनके जानने वाले ही होते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Sep 2018, 9:30 AM IST

rape attempt

अपने कमरे में सोइ थी महिला, अचानक हुआ किसी के छूने का एहसास तो पति समझकर....

रायगढ़/रायपुर. हमारे देश में महिलाओं के साथ जबरदस्ती जैसे कई मामले रोज हो रहे है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अक्सर महिलाओं के आसपास या उनके जानने वाले ही होते है। छत्तीसगढ़ में भी ऐसा एक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लेकिन यहां युवक अपने मकसद से थोड़ा भटक गया। युवक आधी रात घर में घुसा तो बुरी नीयत से पर वहां जाते ही कुछ और करने लगा। वह महिला के पास जाने से पहले किचन में घुस गया। जहां पर वह दूध और मलाई का लुत्फ उठाने लगा। जब उससे मन भर गया तो उसे अपने असल काम की याद आई। फिर वह गया महिला के बैडरूम की तरफ...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरोगापारा निवासी दो बच्चों की मां अपने पति व बच्चों के साथ कमरे में सोयी हुई थी। देर रात करीब तीन बजे अचानक उसके पैर को किसी के द्वारा छूने का एहसास हुआ। पहले तो उसे लगा कि ये हरकत उसके पति द्वारा की जा रही है। पर जब ये युवक अन्य हिस्सों पर उसे छूने लगा तो अचानक उसने अपनी आंखे खोल दी।

तब उसके सामने एक नया चेहरा था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। देर रात अंजान व्यक्ति के बेडरुम में देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने-चींखने लगी। ये युवक दरोगापारा निवासी अंकित साहू उर्फ लल्ला साहू था।

पत्नी के चीखने चिल्लाने के बाद पति की नींद खुल गई। उसने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की। दोनों के बीच झूमाझटकी भी हुई। लेकिन आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 व 354 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।