1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा : महिला सफाई कर्मी को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर ही हुई मौत

आज सुबह - सुबह एक सड़क हादसे में रायपुर नगर निगम में कार्यरत महिला सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई

less than 1 minute read
Google source verification
accident

हादसा : महिला सफाई कर्मी को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौके पर ही हुई मौत

रायपुर. आज सुबह - सुबह एक सड़क हादसे में रायपुर नगर निगम में कार्यरत महिला सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा रायपुर के अश्विनी नगर में हुआ। जहां महिला सफाईकर्मी कीरित बाई झाड़ू लगा रही थी। इस घटना के बाद अन्य सफाईकर्मियों ने इस घटना के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें ! टायर फटने से 5 बार पलटकर घर से टकरा गई बोलेरो, 2 की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

रायपुर के अश्विनी नगर में कीरित बाई सुबह - सुबह झाड़ू लगा रही थी। तभी 7:30 बजे के करीब एक बाइक सवार युवक ने उसे ठोकर मार दी। जिसके बाद महिला सफाई कर्मी जमीन पर गिर पड़ी। उसके सर पर काफी गहरी चोटें आई थी। आसपास मौजूद अन्य सफाई कर्मियों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। ये महिला रायपुर नगर निगम में ठेके पर साफ सफाई का काम करती थी।

यह भी पढ़ें ! पड़ोसी के घर से आई बेटी की चीखने की आवाज, मां पहुंची तो देखा दरिंदा और मासूम थे इस हाल में

इस घटना की निंदा करते हुए सुन्दर नगर वार्ड के पार्षद ने इसकी जानकरी रायपुर नगर निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और डीडी नगर थाने के पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें ! facebook से आया whatsapp में और बन गया बॉयफ्रेंड, कहा - चलो मिलते है, अकेले में करेंगे रोमांस फिर...

इस घटना के बाद सुंदर नगर वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा कि नगर निगम आयुक्त और महापौर को इससे सबक लेना चाहिए। साथ ही निगम के सफाई कर्मी और ठेके में काम करने वाले सफाई कर्मियों का बीमा होना चाहिए और उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए ।

ताकि इस तरह घटना की घटना के बाद उनके परिवार की आर्थिक मदद हो सके। साथ ही घायलों को ईलाज में भी मदद मिल सके।

Story Loader