COVID-19 ALERT: राजधानी में कोरोना का दूसरा मरीज मिला है। लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज भर्ती है, जिन्हें कोरोना के साथ स्क्रब टाइफस बीमारी है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने शनिवार को वीसी के माध्यम से बैठक कर इलाज की व्यवस्था से लेकर मैनेजमेंट की समीक्षा की। दावा किया गया कि अस्पतालों में पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और मैन पॉवर उपलब्ध है।