19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CPI ने तीन और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गठबंधन दल के प्रत्याशियों को देगी सीधी टक्कर

CPI ने तीन और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गठबंधन दल के प्रत्याशियों को देगी सीधी टक्कर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हालिया गठबंधन में तीनों दलों के अपने-अपने दांव देखने को मिल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:03 PM IST

CPI

CPIM

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हालिया गठबंधन में तीनों दलों के अपने-अपने दांव देखने को मिल रहे हैं। सीपीआई ने शनिवार को बस्तर की तीन और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने जगदलपुर से मंगलराम कश्यप, कोण्डागांव से रामचंद्र नाग और केशकाल से राधिकार सोरी को उम्मीदवार घोषित किया है। कोंटा से पूर्व विधायक मनीष कुंजाम और दंतेवाड़ा से नंदराम सोढ़ी की उम्मीदवारी पहले से ही घोषित हो चुकी है।

पार्टी दूसरे चरण की कुछ सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। तीन सीटों पर उम्मीदवारी की वजह से गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। इन तीन सीटों पर बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार पहले से हैं। सीपीआई के राज्य सचिव आरडीसीपी राव का कहना है, उन्होंने समझौते से पहले ही इन पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात लिखित रूप से दे दी थी। दो सीटों कोंटा और दंतेवाड़ा में उन लोगों ने उम्मीदवार नहीं उतारकर सीपीआई को सपोर्ट करने को कहा था।

शेष सीटों के लिए पिछले दिनों उन्होंने अजीत जोगी को एक पत्र भी लिखा था, लेकिन जवाब नहीं आया। अब उन्होंने शेष तीन पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राव ने कहा, दूसरे चरण के लिए भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारी की पूरी तैयारी है। इधर विधायक अमित जोगी ने कहा, गठबंधन की शर्तों में यह बात शामिल थी। उनके प्रत्याशियों से गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इन्हीं तीन सीटों पर बसपा-जकांछ के भी उम्मीदवार
जगदलपुर, केशकाल और कोण्डागांव की सीटों पर बसपा और जकांछ के उम्मीदवार अपने सहयोगी सीपीआई से टकराएंगे। बसपा ने दो दिन पहले ही केशकाल सीट से जुगल किशोर बोध और कोण्डागांव से नरेंद्र नेताम को उम्मीदवार घोषित किया है। जगदलपुर सीट से अमित पाण्डेय की उम्मीदवारी की घोषणा जनता कांग्रेस पहले ही कर चुकी है।

सीपीएम भी तीन सीटों पर तैयार
एक और वामपंथी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। सीपीएम राज्य सचिव मंडल के सदस्य धर्मराज महापात्र ने बताया, पार्टी ने लुण्ड्रा सीट से मीना कुमारी, भटगांव से सुरेंद्रलाल सिंह और कटघोरा से सपूरन कुलदीप को टिकट दिया है।