
सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
माकपा नेता सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे सीपीएम महासचिव व पूर्व सांसद सीताराम येचुरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बीच उभरे विवाद को देश की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी बताया। येचुरी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी तालाब को साफ करने के लिए लागू किया था ताकि मगरमच्छ को पकड़ा जा सके। लेकिन एेसा नहीं हुआ। इस सरकार ने नोटबंदी के जरिए जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। येचुरी ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। बतादें कि येचुरी भारत के लिए लोग मंच की ओर से संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की हिफाजत विषय पर आयोजित एक सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे।
Updated on:
11 Nov 2018 04:59 pm
Published on:
11 Nov 2018 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
