उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो अपने साथी भूपेंद्र साहू और शुभांकर पटेल (देवार) और अन्य के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रात में निकलते थे और सूने मकानों में धावा बोलते थे। आरोपी केवल नकदी और जेवर चुराते थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 26 तोला सोने के जेवर, 1 किलोग्राम चांदी के जेवर व नकदी, 5 मोबाइल, 5 बाइक सहित 30 लाख से अधिक का माल बरामद किया।