16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Panchayat Elections: प्रदेश में एक साथ होंगे ​नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव! डिप्टी सीएम ने दिए ये बड़े संकेत

CG Panchayat Elections: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है, सरकार भी इस दिशा में सोच रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Aug 2024, 11:43 AM IST

CG Panchayat Elections

CG Panchayat Elections: प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सरकार चुनाव को लेकर आम जनता से राय ले रही है। देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है, सरकार भी इस दिशा में सोच रही है। इसलिए सरकार ने एक समिति का गठन किया है। लोग अपनी राय रखेंगे, दोनों तरह की निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं। समिति कानूनी प्रावधानों का अवलोकन करके रिपोर्ट सौंपेगी, उसके हिसाब से सरकार आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:CG Politics: निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए चर्चाएं शुरू, जिलों से भी नाम मांगने की तैयारी

CG Panchayat Elections: भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण होंगे वापिस

उपमुख्यमंत्री साव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक प्रकरणों के मामले में बताया कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने झूठे मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मुकदमे बनाए गए। डिप्टी सीएम साव ने बताया कि उन मुकदमों की समीक्षा हो रही है। इसके लिए मंत्री उप समिति बनाई गई है। समिति विचार करके रिपोर्ट सौंपेगी और उसके आधार पर सरकार निर्णय करेगी।

यह भी पढ़ें:CG By-Elections: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने प्रभारियों की नियुक्ति की, देखें नाम

डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर तंज

CG Panchayat Elections: बता दें कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, भ्रम पैदा करना ही कांग्रेस की राजनीतिक आधार है। देश की जनता को हर मुद्दे पर कांग्रेस भ्रम पैदा करती है। उन्होंने कहा, विभाजन हम सबके जेहन में है कि कैसे लोगों ने कष्ट झेले हैं, कैसे इतनी बड़ी संख्या में लोगों के कत्ल-ए-आम हुए हैं।