13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर का पुजारी बना हवस का पुजारी, मंदिर में इस तरह करता रहा दिव्यांग युवती का रेप

अपनी हवस मिटाने मंदिर में पुजारी इस तरह दिव्यांग युवती से करता रहा रेप, रोंगटे खड़े करने वाली घटना, पढ़े पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
rape case

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मजह १०० किलोमीटर दूर धमतरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक मंदिर के पुजारी रमाकांत वैष्णव (25) ने एक दिव्यांग युवती के साथ परिसर में बने मकान में अनाचार किया। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

देश में अभी कठुआ का मामला शांत हुआ नहीं कि एक और दुष्कर्म की घटना सामने आ गई है, जिसने धमतरीवासियों को झकझोर दिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि स्थानीय बांसपारा निवासी एक दिव्यांग युवती (24) विगत 24 अप्रैल की शाम कम्प्यूटर क्लास अटेंड कर वापस अपने घर लौट रही थी कि इतवारी बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के पास वहां के पुजारी रमाकांत उर्फ रमाशंकर वैष्णव ने उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया और कहा कि अंदर चलो तुम्हारी मां झाडू पोंछा कर रही है, वो तुम्हे बुला रही है।


पुजारी की बात में आकर वह उसके साथ अंदर चली गई। धार्मिक स्थल के दरवाजे में प्रवेश करते ही पुजारी रमाकांत के अंदर शैतान जाग गया और उसने युवती का मुंह दबा दिया और जबर्दस्ती खींचते हुए यहां बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई।


करीब 15 मिनट के बाद जब उसे होश आया तो वह डरी सहमी हुई किसी तरह बैसाखी के सहारे चलते हुए अपने घर पहुंची। घटना के बारे मेें पहले दिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। युवती ने बताया कि पुजारी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा।

पुलिस ने आगे बताया कि दूसरे दिन जब उसे असहनीय दर्द हुआ, तो घटना की जानकारी अपनी मां को दी। हालत बिगडऩे के बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। गुरूवार को उसने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुजारी रमाकांत उर्फ रमाशंकर वैष्णव के खिलाफ पुलिस ने धारा 376,342,506 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।