26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / पलक झपकते ही टीवी, पंखे और लाइट्स बंद-चालू कर सकेंगे डिसएबल्ड

पलक झपकते ही टीवी, पंखे और लाइट्स बंद-चालू कर सकेंगे डिसएबल्ड

ब्रेन कम्प्यूटर सिस्टम पर चल रहा रिसर्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 4 Dec 2019, 12:43 AM IST

पलक झपकते ही टीवी, पंखे और लाइट्स बंद-चालू कर सकेंगे डिसएबल्ड

पलक झपकते ही टीवी, पंखे और लाइट्स बंद-चालू कर सकेंगे डिसएबल्ड

ताबीर हुसैन @ रायपुर।कहते हैं बॉडी का सबसे इंपोर्टटेंट पार्ट ब्रेन है। अगर ये सही है तो इसके जरिए आप शरीर के उन हिस्सों के काम भी कर सकते हैं जो किसी वजह से इफेक्ट हो गए हैं। हैंडीकैप्ड व्यक्ति के लिए सुविधाएं बढ़ रही हैं। अगर कोई किसी बीमारी के चलते मूवमेंट नहीं कर पा रहा हो लेकिन उसका ब्रेन सही सलामत है तो वह काफी कुछ कर सकता है। इस पर रिसर्च चल रहे हैं। एनआईटी के एकेडमिक डीन डॉ शिरीष वर्मा और उनके अंडर में रिसर्च कर रहे प्रवीण कुमार शुक्ला पूरी तरह हैंडीकैप्ड लोगों के लिए रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर ब्रेन सही है तो हमें बॉडी के बाकी हिस्से से कोई खास मतलब नहीं है। हमारे रिसर्च से पलक झपकते ही कई काम किए जा सकते हैं।

अल्फाबेट और एप्लायंस

डॉ वर्मा ने कम्प्यूटर स्क्रीन पर मशीन लर्निंग की हेल्प से हैंडीकैप्ड पर्सन को हिंदी या अंग्रेजी में अल्फाबेट और नंबरिंग डेटा सलेक्ट किया। इससे डिसएबल्ड व्यक्ति स्क्रीन पर चल रहे अक्षर को रोककर शब्द बना सकता है और अपनी बात कह सकता है। इसी तरह प्रवीण शुक्ला ने स्क्रीन पर विकलांग व्यक्ति की पलक झपकने से घर के एप्लायंस को फिट किया है। इससे वे पलक झपक कर टीवी को बंद-चालू, आवाज कम या ज्यादा, पंखे को रोटेड या ऑफ-ऑन जैसी चीजें आसानी से कर पाएंगे। लाइट का बंद और चालू होना भी इसी क्रम में हो सकेगा।

इन डिजीज में आएगा काम

प्रवीण ने बताया कि स्पाइनल कॉर इंज्युरी जिससे पीठ में दिक्कत होती है और व्यक्ति उठ नहीं पाता। दूसरा है लोकोमोटिव डिजीज जिसमें व्यक्ति की जिंदगी व्हीलचेयर पर चलती है। तीसरे नंबर पर किसी अन्य वजह से डिसेबिलिटी।

10 मंजिला बिल्डिंग में डिसएबल्ड में आसानी से आ-जा सकेंगे

आर्किटेक की छात्रा अदीति टावरी ने एक थिसीस लिखी है। इसमें उन्होंने 10 मंजिला बिल्डिंग को ऐसे तैयार किया है जो हर किसी के लिए मुफीद हो। यानी नॉर्मल और डिसएबल्ड कोई भी व्यक्ति आसानी से बिल्डिंग में आ जा सकेगा। उन्होंने सबसे पहले तो एंट्री गेट समेत तमाम खास स्पॉट पर फ्लॉवर का यूज किया है। इससे ब्लाइंड व्यक्ति को खुशबू से पता चल जाएगा कि वह किस स्थान पर है। अदीति कहती हैं कि डिसएबल्ड व्यक्ति को माहौल ऐसा दें कि उसे पता ही न चले कि उसे कोई कमी है। मैं आगे मास्टर इसी फील्ड में करूंगी। मैंने ब्रेल लिपि भी सीखी है ताकि ब्लाइंड लोगों को कोई बात लिखकर समझा सकूं या समझ सकूं।