13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपने देखा है एक जख्मी अजगर का ऑपरेशन, देखिए ऑपरेशन का Live Video

ये अजगर एक दुर्लभ प्रजाति का है। जो कि छत्तीसगढ़ में पाया गया है।

2 min read
Google source verification
python operation

क्या आपने देखा है एक जख्मी अजगर का ऑपरेशन, देखिए ऑपरेशन का Live Video

अजय सिंह रघुवंशी@रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक जख्मी अजगर का इलाज किया गया। ये अजगर एक दुर्लभ प्रजाति का है। जो कि छत्तीसगढ़ में पाया गया है। गांव में अचानक अजगर निकलने से वहां के लोग दहशत में आ गए।

डर के कारण गांववालों ने उसे मारना शुरू कर दिया। जिसके कारण अजगर बुरी जख्मी हो गया। 112 की टीम ने वहां पहुंचकर उसे बचाया। जिसके बाद उस जख्मी अजगर को बचाने के लिए डॉक्टरों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें ! Ajab Gajab : लाडले मुर्गे को वापस पाने पिता ने पुलिस में कर दी बेटे के खिलाफ शिकायत

छत्तीसगढ़ की राजधानी से करीब आरंग के नजदीक तुलसी गांव में एक हफ्ते पहले यह अजगर निकला था। गांव के लोग इससे काफी दहशत में आ गए।

घबराकर ग्रामीण अजगर को मारने लगे। लोग उसे मार ही रहे थे तभी वहां 112 की गाड़ी आ पहुंची। जिसके बाद पुलिस और 112 की मदद से स्नैक कैचर टीम नोवा वेलफेयर सोसायटी को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद 6 फीट लंबे इस अजगर को बचाने के लिए टीम ने ताकत झोंक दी है।

गांव वालों की मार से अजगर के जबड़े पर काफी गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण उसे ऑक्सीजन मार्क्स भी लगाया गया है। फिर भी उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें ! छत्तीसगढ़ अजब-गजब: भिलाई से फिर 40 कबूतरों की चोरी, पढि़ए पूरी खबर

वेटनरी डॉक्टर डॉ. पद्म जैन, संजय जैन सहित स्नैक कैचर टीम से मंजीत कौर, एजाज अहमद, मोइज अहमद, जयदीप सिंह इलाज में जुटे हुए हैं। एंटीबायोटिक्स और पेन किलर इंजेक्शन लगाने के बाद अब एक्सरे की तैयारी है। अजगर का कल एक ऑपरेशन किया जाएगा। उम्मीद ये की जा रही है कि जख्मी अजगर जल्दी ठीक हो जाएगा।