25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Dog Bite in CG: मासूम बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला! सिर का मांस नोंचकर खा गए, पूरे शरीर पर गड़ा दिए दांत..

Dog Bite in CG: मासूम बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला! सिर का मांस नोंचकर खा गए, पूरे शरीर पर गड़ा दिए दांत..

Dog Bite in CG: रायपुर में निगम क्षेत्र में श्वानों के आतंक से बच्चे लगातार डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदारों को कोई फर्क पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 20 Feb 2025, 9:17 AM IST

Dog Bite in CG: मासूम बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला! सिर का मांस नोंचकर खा गए, पूरे शरीर पर गड़ा दिए दांत..

Dog Bite in CG: छत्तीसगढ़ के रायपुर में निगम क्षेत्र में श्वानों के आतंक से बच्चे लगातार डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदारों को कोई फर्क पड़ता है। दलदल सिवनी से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई।

मोहल्ले में खेल रहे एक 6 साल के बच्चे पर खूंखार श्वानों की झुंड उस बच्चे के सिर के मांस को नोंच कर खा गए। शरीर को भी पूरी तरह से नोंच डाला। ऐसे हालात में बच्चे के पूरे शरीर में पट्टी बंधी है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Dog Bite: पागल कुत्तों ने 8 मासूमों को नोचा, सिर, हाथ और गले को काटा, 3 की हालत गंभीर

Dog Bite in CG: बच्चा निजी अस्पताल में भर्ती

हैरानी ये कि नगर निगम में खूंखार श्वानों की ऐसी पहली घटना नहीं है, बल्कि लगातार बच्चे शिकार हो रहे हैं। दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास रहने वाले एक मिस्त्री का बच्चा खूंखार श्वानों का बुरी तरह से शिकार हो गया। पिता वासु ने बताया कि वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था।

उसके साथ के बच्चे भाग निकले, लेकिन 10 मिनट तक श्वानों का झुंड उसे नोचता रहा। कोई बचाने तक सामने नहीं आया। बच्चा बुरी तरह से जख्मी है, सिर का मांस श्वान खा गए और शरीर में जगह-जगह दांत गड़ा दिए हैं। घटना 13 फरवरी की है, मामले खुलासा बुधवार को हुआ।

दो बड़े शहरों का ऐसा हाल

  • रायपुर देवेंद्रनगर के साईंनगर में 8 साल की बच्ची अंजलि सेन पर हमला किया था।
  • रायपुर के ही गुढि़यारी में खेल रहे एक बच्चों को नोचते हुए 200 मीटर तक घसीटने की तस्वीर सामने आई थी।
  • बिलासपुर में 7 से 8 सितंबर 2024 को एक पागल श्वान ने शहर के द्वारीखुर्द में 8 बच्चों को काटा था।
  • 9 मई 2023 को बिलासपुर में मकान मालिक की लापरवाही के कारण एक छात्रा को श्वान ने काट लिया।

निगम उपायुक्त स्वास्थ्य के जसदेव सिंह ने कहा की बाबरादलदल सिवनी में श्वानों के हमले की सूचना मिलने पर दो दिनों से श्वान पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। 4-5 श्वानों को पकड़ा गया है। श्वानों की नसबंदी भी करा रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।