गांजा-ड्रग्स तस्करी करने वाले को जब पुलिस पकड़ती है, तो उसके पास जो भी मादक पदार्थ मिलता है, उसे जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद जब्त मादक पदार्थ की पहचान, गुणवत्ता और उसमें शामिल अन्य तत्वों की पहचान के लिए उसकी थोड़ी सी मात्रा निकाली जाती है। उस मात्रा को सीलबंद लिफाफे में जांच करने के लिए फॉरेसिंक लैब में भेजा जाता है।