ED raid on DMF scam in chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डीएमएफ घोटाले की जांच करने के लिए कोरबा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में ठेकेदारों के ठिकानों पर छापा मारे। इस दौरान तलाशी में उनके ठिकानों से एक करोड़ 11 लाख रुपए की नकदी और 8 बैंक खाते और करोड़ों रुपए के लेनदेन और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस बारे में ठेकेदारों से पूछताछ कर बयान लिया गया है।