3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 करोड़ का अगस्ता हेलीकॉप्टर इससे पहले भी दे चुका है धोखा, हवा में खाने लगा था हिचकोले

सरकार के 26 करोड़ रुपए के अगस्ता हेलीकॉप्टर की पहली बार इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई है। इससे पहले भी अगस्ता हेलीकॉप्टर इन मौकों पर धोखा दे चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Dec 2017, 1:35 PM IST

Emergency Landing by AgustaWestland

26 करोड़ का अगस्ता हेलीकॉप्टर इससे पहले भी दे चुका है धोखा, हवा में खाने लगा था हिचकोले

रायपुर . राज्य सरकार के 26 करोड़ रुपए के अगस्ता हेलीकॉप्टर - 109 की पहली बार इमरजेंसी लैंडिंग नहीं हुई है। इससे पहले भी अगस्ता हेलीकॉप्टर इन मौकों पर धोखा दे चुका है।

इन मौकों पर भी दे चुका है धोखा
- मार्च 2016 में सुकमा से लौटते हुए हेलीकॉप्टर हवा में 150 फीट का हिचकोला खा गया था। उस समय मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी उसमें सवार थे।

Read More : LIVE सुसाइड, नशे में धुत्त युवक पानी टंकी पर चढ़कर कहा- मैं सुसाइड कर रहा हूं...

- अगस्त 2017 में जगदलपुर से उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया। आनन-फानन में उसे वहीं उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय सवार थीं।

पांच बार हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एक बार फिर तकनीकी खराबियों से अगस्ता हेलीकॉप्टर - 109 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अब इस हेलीकॉप्टर की पांच इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा चुकी है। मंगलवार को जगदलपुर से रायपुर आ रहा हेलीकॉप्टर अभनपुर के पास हवा में हिचकोले खाने लगा।

Read More : विधायक ने पूछा, मैडम रिपोर्ट कब मिलेगी तो भड़क उठी लेडी डॉक्टर, कहा- पुलिस बुलाकर अंदर करवा दूंगी

हालांकि पायलटों ने कुशलता से उसे सारखी के मिनी स्टेडियम में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में केवल पायलट और सह पायलट ही सवार थे। गांव में हेलीकॉप्टर उतरा देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Read More : आधी रात नगर में हाथी के घुसने से मची अफरा-तफरी, घंटों घूमता रहा सड़क पर

बाद में स्थानीय पुलिस ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में लिया। हालांकि विमानन विभाग के सचिव मुकेश बंसल का कहना है, यह आपात लैंडिंग नहीं थी। दो चार बार वाइब्रेशन हुआ तो पायलटों ने इसे नीचे उतार लिया। इंजीनियर उसकी जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही हेलीकॉप्टर वापस लाया जाएगा। राज्य सरकार ने इस हेलीकॉप्टर को इटली की एक कंपनी से 2007 में खरीदा था।