5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में लीजिए डबल डेकर बस का आनंद

सिटी के निलेश का इनोवेशन, कैफे को दिया नया रूप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 10 May 2022, 12:04 AM IST

रायपुर में लीजिए डबल डेकर बस का आनंद

डीडीयू नगर गोल चौक के पास रात का नजारा।

ताबीर हुसैन @ रायपुर.आपने कभी डबल डेकर बस की सवारी की है? अगर नहीं तो कर लीजिए। किराया है 30 रुपए। वैसे हम किसी वास्तविक बस की बात नहीं कर रहे। डीडीयू नगर स्थित गोल चौक के पास आपको एक बस दिखाई देगी। दरअसल, यह बस नहीं बल्कि एक कैफे है। आपको डिफरेंट फील कराने के मकसद से कैफे को बस का लुक दिया गया है। यह इनोवेशन निलेश ने किया है। यहां फास्ट फूड सर्व किया जा रहा है। सबसे कम दाम वाली चीज एग रोल मिल रही है जिसका मूल्य 30 रुपए है। यानी आप 30 रुपए देकर इसमें बैठ सकते हैं।

कॉलेज टाइम से इनोवेटिव रहा हूं

निलेश ने बताया कि यह थीम लंदन से इंस्पायर है। वैसे पुणे में भी यह कॉन्सेप्ट चल रहा है। उसे मैंने यहां एक्सपेरिमेंट किया है। मैंने बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी से और एमएससी केमेस्ट्री से किया है। मैं एक ढाबा भी चला रहा हूं। पहले यह बस वहीं थी। मेरा माइंड इनोवेशन वाला है। मुंबई, दिल्ली और इंदौर से इस बस के पाट्र्स मंगवाए हैं। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल लग गए। आगे मेरा इरादा है कि रायुपर में डबल डेकर बस की चैन हो।

ढाबे से स्टार्टअप

मेरी पढ़ाई भले दूसरी फील्ड की है लेकिन माइंड में था कि स्टार्टअप करूं। इससे पहले मैंने ढाबा भी खोला। यह बस वहीं थी। इस कैफे में मैं 60 तरह के फास्ट फूड परोस रहा हूं। मेरा मानना है कि रायपुर की जनता काफी चूजी है। उसे वैराइटी के साथ ही अलग माहौल में खाना पसंद है।