इसके बाद 30 अप्रैल 2018 को आरोपी ने उसे वीर सावरकर नगर हीरापुर मिलने के लिए बुलाया था। मना करने के बाद भी उसने शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक बनाया और उसके बाद शादी करने से मना कर दिया। एक साल बीत जाने के बाद भी जब आरोपी शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३७६ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।