23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों का दिल्ली कूच, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार

पीएम नरेन्द्र मोदी पर भूपेश बघेल ने बोला हमला, कहा- जब तक मतदाता बनकर आपको दिल्ली के सिंहासन पर पहुंचाए, तब तक ठीक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 27 Nov 2020, 1:54 AM IST

किसानों का दिल्ली कूच, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार

किसानों का दिल्ली कूच, छत्तीसगढ़ के सीएम बोले अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार

रायपुर. किसानों का दिल्ली कूच को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तगड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अन्नदाताओं से अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

मुख्यमंत्री बोले- क्या भाजपा नेताओं पर भी लव जिहाद कानून लागू होगा?
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि 'अन्नदाता' जब तक 'मतदाता' बनकर आपको 'दिल्ली' के सिंहासन पर पहुंचाए, तब तक ठीक है। लेकिन जब अपना हक मांगने के लिए, अपने ऊपर आपके द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने राजधानी दिल्ली आए तो उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार? इतना अहंकार!
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन की अनुमति दे मोदी सरकार
कांग्रेस ने किसानों के 'दिल्ली चलो मार्च' का समर्थन करते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों की आवाज सुनने के बजाय उन पर सर्दियों में पानी की बौछार और लाठियां मार रही है जो उसके तानाशाही होने का प्रमाण है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों पर पानी की बौछार मारे जाने का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है। वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोनाकाल में गरीबी से तंग युवक ने पहले पूरे परिवार को किया खत्म, फिर खुद फंदे से झूल गया