वहीं हरदी गांव के किसानों में रेशमलाल गुप्ता, संतोष बारीक, मोहन प्रधान ने बताया कि गजाईभवना भडिसार भकुर्रा के जंगलों से हाथियों का दल फिर एक बार हरदी गांव पहुंच कर किसानो के खेतों में लगे धान के फसलों और बाडिंयो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हम किसान बहुत ही चिंतित हो गए हैं। आए दिन हाथियों के आ धमकने से किसानों, मजदूरों में भय बना हुआ है।