
दूल्हे के सिर से गिरा नकली बाल तब दुल्हन को पता चली ये सच्चाई, सदमे से पिता की मौत
लेकिन जिस परिवार में शादी तय की गई उसने ही धोखा दे दिया। छोटे भाई की जगह बड़ा भाई दूल्हा बनकर पहुंच गया। लडक़ी वालों ने उसे पकड़ लिया। जिससे शादी टूट गई। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना देते हुए लड़के वालों के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया। वही आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शादी टूटने के बाद से लड़की के पिता बीमार चल रहा थे। एक माह बाद उसकी मंगलवार को मौत हो गई।
रामपुर चौकी अंतर्गत रामपुर बस्ती में निवासरत रामचंद्र साहू की बेटी का विवाह परसाभाठा बालको निवासी दिनेश साहू के साथ तय हुआ था। बेटी की सगाई भी दिनेश के साथ हुई थी। परंतु 27 अप्रैल को दुल्हे का शादीशुदा बड़ा भाई रंजीत साहू खुद दुल्हा बनकर पहुंच गया था। दूल्हा गंजा था। छुपाने के लिए विग लगाकर पहुंचा था।
जब इसका राज खुला तो मामला रामपुर चौकी तक जा पहुंचा। मामले में चौकी पुलिस ने दूल्हा व दूल्हे के भाई तथा बहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। तीनों को जेल भेज दिया गया। बेटी का इस तरह से विवाह टूट जाने से पिता रामचंद्र अंदर से टूट गए । इसका उसे गहरा सदमा लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। लगातार उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी था।
इसी बीच मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे रामचंद्र साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद रामपुर बस्ती क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि मृतक एक छोटे सी दुकान से परिवार का खर्च चलाता था। बताया गया की लड़की के पिता ने डेढ़ लाख का कर्ज की था ।
Published on:
23 May 2018 04:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
